Ro no D15139/23

किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने जिला स्तरीय निरीक्षण अभियान

अम्बिकापुर विकासखंड में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमित संस्थानों को नोटिस जारी

अम्बिकापुर 16 जून 2025/ खरीफ 2025 सीजन में किसानों को समय पर उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त कृषि आदान (बीज, खाद आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड अंबिकापुर में जिला स्तरीय कृषि विभाग की टीम द्वारा बीज विक्रय करने वाले विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से पान कंपनी के धान बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच की गई। विक्रेताओं द्वारा वैध अनुज्ञप्ति और श्रोत प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए, जिससे उनकी गतिविधियां नियम अनुसार पाई गईं। हालांकि निरीक्षण में दो संस्थानों में अनियमितताएं सामने आईं। संबंधित विक्रेताओं द्वारा किसानों को निर्धारित प्रारूप में बिक्री रसीद (बिल) उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत पाई गई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया।

कृषि विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रतिष्ठानों में उपलब्ध बीज की मात्रा और बिक्री दरों की जानकारी दुकान के बाहर सूचना पटल पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, जिससे कृषकों को सही जानकारी प्राप्त हो सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस निरीक्षण अभियान में सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, बीज निरीक्षक श्री जे. आलम, कृषि विकास अधिकारी श्री कृपा शंकर यादव, एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को खरीफ सीजन के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी तथा किसानों की सेवा में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान