Ro no D15139/23

जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

 

अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले में जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन 20 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह मॉक अभ्यास प्रातः 10 बजे श्याम घुनघुटा डेम लिबरा (दरिमा) में आयोजित होगा।

मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा आपदा प्रबंधन के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना है।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
जिला स्तरीय मॉक अभ्यास के लिए अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबिकापुर श्री बन सिंह नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मॉक अभ्यास के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं। पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा बल एवं यातायात व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी वनमंडल सरगुजा को बांस-बल्ली की व्यवस्था तथा जल संसाधन संभाग अंबिकापुर को नाव एवं मोटर बोट की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सेनानी को गोताखोर एवं प्रशिक्षित तैराक, गोताखोर ड्रेस, लाइफ जैकेट, सुरक्षा जाल, फायर ब्रिगेड, डीजल-पेट्रोल, रस्सी एवं बड़ी सीढ़ी सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पंडाल, टेंट एवं माइक व्यवस्था तथा उप संचालक जनसंपर्क को वीडियोग्राफी एवं मीडिया प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा एवं एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं की मॉक अभ्यास में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्राचार्य पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर को एनसीसी के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नागरिकों से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित किया जा रहा प्रशिक्षणात्मक अभ्यास है।

प्रशासन ने नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति एवं संयम बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सही जानकारी साझा करने की अपील की है। साथ ही जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास को सफल बनाने में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ