Ro no D15139/23

कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 19 जून 2025/  कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को उप संचालक उद्यान कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया तथा समिति के सदस्य श्री विजय अग्रवाल एवं श्रीमती नानमणी पैकरा उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ, बीज निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषि स्थायी समिति की प्रथम बैठक में सभापति एवं सदस्यों के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। उप संचालक कृषि श्री पी.एस. दीवान के द्वारा जिले में बीज एवं उर्वरक लक्ष्य, भण्डारण, वितरण की जानकारी तथा विभाग में संचालित विभिन्न राज्य पोषित एवं केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इसी प्रकार उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री टी.आर. दिनकर, पशुधन विकास विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला  तथा मछली पालन विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी उप संचालक श्री एस.के. अहिरवार के द्वारा दिया गया।
इस दौरान सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को केसीसी, बीज, उर्वरक वितरण की जानकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी श्री पी.सी. गुप्ता द्वारा दी गई। वहीं रेक प्वाइंट से प्राप्त उर्वरक की जानकारी जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा, बीज उपलब्धता एवं बीज पंजीयन की जानकारी बीज प्रबंधक श्री दीपक खेस्स एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी जिला प्रबंधक मोहित त्रिवेदी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान सभी समितियों में उर्वरक एक निश्चित अनुपात में कृषक संख्या व क्षेत्र के आधार पर आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने सभी विभाग के मैदानी कर्मचारियों को क्षेत्र में जाकर किसानों को सलाह देने हेतु निर्देशित करने कहा। मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिये गए। बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के द्वारा खरीफ 2025 में विभिन्न योजनाओं में प्राप्त लक्ष्य का विकासखण्डवार लक्ष्य विभाजन का अनुमोदन प्राप्त किया गया।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026 जिले में सुशासन तिहार का अंतिम शिविर ललाती में सम्पन्न शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल  अपनी मांग एवं समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से संवाद कर ग्रामीणों की सुनी मांग एवं शिकायतें अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को सूचित करने की निर्देश दिए

      अम्बिकापुर 10 जून 2026/   राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार 2026  जिले का अंतिम जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर आज उदयपुर विकासखंड…

    Read more

    अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जप्त जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी 33 प्रकरणों में 8 लाख रुपए से अधिक का अर्थदण्ड जमा

    अम्बिकापुर 10 जून 2026/   जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक ’’बालू माफियाओं ने बदला…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी