Ro no D15139/23

टेली लॉ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सीएससी सेवाओं के विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

एसएचजी, बीसी सखी एवं सीएससी व्हीएलई को ग्रामीण क्षेत्रों में टेली लॉ योजना की जानकारी के प्रसार एवं लाभ दिलाने पर दिया गया जोर

  केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन विशेष रूप से टेली लॉ योजना को सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत दिवस कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष में एक एकदिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक  विश्वजीत पंडा एवं सीएससी राज्य प्रमुख  जयनारायण पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिले में कार्यरत सभी सीएससी व्हीएलई, बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए सीएससी राज्य प्रमुख  जयनारायण पटेल ने कहा कि टेली लॉ योजना भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने सभी सीएससी व्हीएलई को निर्देशित किया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को टेली लॉ योजना की जानकारी दें, पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराएं तथा योजना का अधिकतम लाभ दिलाएं। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, श्रम संबंधी समस्याएं, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं अन्य कानूनी विषयों पर टेली लॉ के माध्यम से विशेषज्ञ वकीलों से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीण नागरिकों को समय और धन की बचत के साथ-साथ न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित होती है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक सीएससी व्हीएलई अपने-अपने क्षेत्र में लक्ष्य आधारित पंजीयन सुनिश्चित करें, जिससे जिले में टेली लॉ योजना की पहुंच व्यापक स्तर पर हो सके। इस कार्य में बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को भी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बैठक में सीएससी के माध्यम से प्रदान की जा रही अन्य प्रमुख सेवाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रम कार्ड, पेंशन योजनाएं, बैंकिंग सेवाएं, बीमा, डिजिटल प्रमाण पत्र एवं अन्य ई-गवर्नेंस सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बीमा, टूर एंड ट्रैवल, टेली लॉ एवं ग्रामीण ई-स्टोर सेवाओं की जानकारी
बैठक के दौरान राज्य स्तर पर विभिन्न सेवाओं के लिए नियुक्त नोडल संपर्क व्यक्तियों की जानकारी भी साझा की गई, ताकि व्हीएलई को सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बीमा सेवा  हेतु राज्य स्तर पर  प्रदीप कुमार मो. न.7587038683, टूर एंड ट्रैवल सेवा हेतु श्री राहुल सोनी मो. न. 9755639585,.टेली लॉ सेवा हेतु  राहुल वर्मा, ग्रामीण ई-स्टोर सेवाएं हेतु  पुष्पेंद्र वर्मा  मो. न. 7987121676 के माध्यम से व्हीएलई बीमा पॉलिसी, यात्रा सेवाएं, कानूनी परामर्श एवं ग्रामीण ई-कॉमर्स से जुड़ी सेवाओं का बेहतर संचालन कर सकेंगे तथा ग्रामीण नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध करा पाएंगे।

  • Related Posts

    हज-2027 की प्रथम किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी-मिर्ज़ा एजाज़ बेग

      रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 06 से प्राप्त सूचना…

    Read more

    विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल

        रायपुर, 12 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश,…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम