Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हित ग्रामों में स्थापित किए जाएंगे आदि सेवा केंद्र

जशपुरनगर 27 अगस्त 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की। इसके साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान के तहत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रेजेंटेशन के माध्यम से इनके क्रियान्वयन एवं इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विदित हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा  02 अक्टूबर, 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इसी के अनुक्रम में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसकी परिकल्पना विश्व के सबसे बड़े जनजाति नेतृत्व आंदोलन के रूप में की गई है। यह अभियान बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। यह अभियान कैडर आधारित मॉडल एवं अंतर विभागीय अभिसरण पर आधारित है, जो कि उत्तरदायी शासन एवं योजना निर्माण को संस्थागत रूप देना है।
बैठक में जानकारी दी गई कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 417 ग्रामों को शामिल किया गया। इन ग्रामों में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस सेवा केंद्रों में 20 से 25 की संख्या में आदि साथी व आदि सहयोगी में नाम से सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इसमें से एक सदस्य को कप्तान बनाया जाएगा जो कि नोडल के रूप में कार्य करेगा। इन सदस्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्व सहायता समूह के सदस्य, गांव के वरिष्ठ नागरिक और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
इन सेवा केंद्रों में विभाग से संपर्क का विवरण,सभी योजनाओं की जानकारी,शिकायत निवारण पंजी की स्थापना ,सरकारी टीमों के लिए संयुक्त भ्रमण पंजी रहेगी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ