Ro no D15139/23

जिले में विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी आधारित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा इसरो भ्रमण का अवसर-कलेक्टर

जिले में विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विस्तार तथा गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर केंद्रित एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय विज्ञान वार्ता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मॉडल प्रदर्शनी (स्थिर एवं कार्यशील), विज्ञान एवं गणित आधारित निबंध लेखन, सेमिनार प्रतियोगिता, विज्ञान के साथ मनोरंजनात्मक गतिविधियाँ तथा जन-जागरूकता अभियान जैसी विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों सहित उपस्थित सभी अतिथियों को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर  अजीत वसंत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक  लीना थॉमस सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, समिति सदस्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर  अजीत वसंत जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी का युग है तथा नवाचार ही भविष्य की सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर प्रयोग, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से अपने विचारों को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि विद्यार्थी नई सोच के साथ समाज की समस्याओं के समाधान खोजें।
कलेक्टर श्री वसंत ने घोषणा की कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में   हरिकोटा एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा जी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिनाइयों को सीखने के अवसर के रूप में देखने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशक्ति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्थिर एवं कार्यशील मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, गणितीय अवधारणाएँ एवं तकनीकी नवाचार से जुड़े मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राचार्य   दिवाकर शर्मा ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन, संघर्ष एवं गणित के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सुनीता दास, अक्षय रंजन एवं ममता किंडो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन अवसर पर एपीसी   संतोष साहू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

      रायपुर, 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान