Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबल अधिकारियों का किया जाएगा सम्मान

मतदान केन्द्रों में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। इस दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों सिहावा, कुरूद और धमतरी के सभी मतदान केन्द्रों में ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’’ और ’’नथिंग लाईक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय गांधी मैदान धमतरी में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नये मतदाताओं के स्वागत के साथ ही उन्हें रंगीन मतदाता फोटो परिचय पत्र का वितरण किया जाएगा तथा उपस्थित सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही बैच का भी वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा सिहावा के मतदान केन्द्र क्रमांक 216-जामपानी के बूथ लेबल अधिकारी श्रीमती चित्ररेखा नेताम, विधानसभा कुरूद के मतदान केन्द्र क्रमांक 159-नवागांव के बूथ लेबल अधिकारी श्री खेमनसिंग कंवर और विधानसभा धमतरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 47 परेवाडीह के बूथ लेबल अधिकारी श्री उमेश कुमार जोशी को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह महाविद्यालय में स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड के प्रोफेसर और नोडल ऑफिसर (स्वीप) डॉ.यशोदा साहू को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया 520 लाख रू. से अधिक के नहर-जलाशय जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जल प्रबंधन को दे रही सर्वोच्च प्राथमिकता जलाशय और नहर जीर्णोद्धार से बढ़ेगी कृषि उत्पादकता, किसानों की आय में होगी वृद्धि राज्य सरकार की पहल से किसानों के खेतों तक पहुंचेगा भरपूर पानी, बढ़ेगी सिंचाई क्षमता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

      अम्बिकापुर 23 अप्रैल 2026/   छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन और ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर   चंदन कुमार केसरी ने लिया अंगदान का संकल्प, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    रायपुर, 23 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दक्षिचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए एसबीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन