Ro no D15139/23

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

*युवाओं ने कला और विचारों से दिया स्वामी विवेकानंद को किया याद*

जिला मुख्यालय धमतरी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय श्रवण बाधित विद्यालय में किया गया, जिसमें स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय सेवा का मार्ग दिखाया। आज की प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट है कि हमारा युवा वर्ग जागरूक, सशक्त और रचनात्मक है।
कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं द्वारा “उठो, जागो – स्वामी विवेकानंद जी का अमर संदेश” विषय पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। उच्चारण, भाव-भंगिमा, शुद्धता, प्रस्तुति कला और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर निर्णायकों ने पीजी कॉलेज धमतरी की कुंती साहू को प्रथम, सेजेस विद्यालय हटकेशर के हिमांशु साहू को द्वितीय तथा पीजी कॉलेज धमतरी के उपेंद्र साहू को तृतीय स्थान प्रदान किया।
इसी क्रम में “स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और राष्ट्र निर्माण के पथप्रदर्शक” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण की स्पष्टता, विषयानुरूप प्रवाह, शब्दों की पुनरावृत्ति से बचाव, जागरूकता एवं आत्मविश्वास के आधार पर सेजेस विद्यालय हटकेशर के वीरेंद्र साहू प्रथम, कुंती साहू द्वितीय एवं उपेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
युवा शक्ति एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में रचनात्मकता, रंग संयोजन और स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें शासकीय नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी की भारती एवं साथी प्रथम, सेजेस विद्यालय हटकेशर के दुर्गेश्वर साहू एवं साथी द्वितीय तथा शासकीय श्रवण बाधित विद्यालय धमतरी की लक्ष्मी भूर्या एवं साथी तृतीय स्थान पर रहे।

श्रीमती कौशल्या देवांगन, सभापति नगर पालिका निगम धमतरी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सीख और निरंतर प्रयास है, जो जीवन और समाज के लिए श्रेष्ठ कार्यों की ओर ले जाता है।
जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी (डिप्टी कलेक्टर) ने कहा कि खेल और कला युवाओं के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ये टीम भावना, सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचार युवाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सत्यप्रभा साहू सहित सहायक जिला खेल अधिकारी जेपी देव, निर्णायक मंडल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    एग्रीस्टैक पंजीयन को लेकर जिले में अभियान तेज

      ग्राम बनबागौद पहुंचकर कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण, लंबित पंजीयन समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश धमतरी, 28 अगस्त 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प