Ro no D15139/23

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

सांसद श्री चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष उपस्थिति

अम्बिकापुर 20 जून 2025/  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6ः50 बजे राजमोहिनी देवी भवन, पार्टी हॉल में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से जन-जन को योग से जोड़कर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ की संकल्पना को साकार करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सासंद श्री चिंतामणि महाराज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्री विश्व विजय सिंह तोमर, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, अम्बिकापुर नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मंज़ूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम, ध्यान और योग के लाभों पर प्रकाश डाला जाएगा। योग प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन में सामूहिक योग सत्र आयोजित किया जाएगा।
“योगः कर्मसु कौशलम” और “योग संगम एवं हरित योग” जैसे संदेशों के साथ यह आयोजन तन, मन और आत्मा को स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और योग प्रेमियों से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    बिहान योजना ने जगपति के जीवन में लाया बदलाव, ईंट निर्माण इकाई से बनीं ‘लखपति दीदी’

    अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/   ग्रामीण महिलाओं के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ योजना स्वावलंबन की नई रोशनी बिखेर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती जगपति…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे