Ro no D15139/23

स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शिविर लगाकर एक सप्ताह में पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड एवं वयवंदन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हाईरिस्क वाले गर्भवती माताओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह फोन के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सलाह हेतु निर्देश दिये गये। प्रसव के 15 दिन पूर्व गर्भवती माताओं के घर प्रति दिवस मितानिनों को भ्रमण करने एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने निर्देशित किया गया। एएनसी-1 एवं एएनसी-4 पंजीयन में अंतर को कम करने तथा समस्त एएनसी शत-प्रतिशत किये जाने तथा आयरन की टैबलेट वितरण करने तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराये कहा। संस्थागत प्रसव कम कराये जाने पर बागरेकसा, करमतरा एवं बुचाटोला प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत सभी नवजात शिशुओं को बीसीजी पेन्टावैलेन्ट से लेकर एमआर-1 तक सभी टीका समयावधि में करने के कहा गया। छुटे हुए बच्चों का ड्यू लिस्ट बनाकर समिति के सदस्यों से साझा करने एवं टीकाकृत किये गये बच्चों का ऑनलाईन डाटा युविन पोर्टल पर एंट्री कर भौतिक परीक्षण करने निर्देशित किया गया। सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से आधारबेश ई-अटेंडेन्स की समीक्षा करने एवं शत प्रतिशत आधारबेश ई-अटेंडेन्स नहीं किये जाने पर नवम्बर माह के वेतन रोकने रोकने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बैठक में क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रगति लाने कहा गया। डोंगरगढ़ के एनआरसी में बेड एक्युपेसी रेट 100 प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत ओपीडी में 2-3 प्रतिशत जांच एवं काउंसिलिंग करने एवं एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का ब्लडपेशर एवं डायबिटीज की जांच सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में करने कहा गया। एनीमिया मुक्त कार्यक्रम अंतर्गत विप्स की गोली का वितरण एवं मॉनिटरींग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रगति नहीं लाये जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) श्री संदीप ताम्रकार, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पुजा मेश्राम एवं जिले से समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार एवं समस्त विकासखण्ड से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विकासखण्ड डाटा मैनेजर सेक्टर सुपरवाईजर, जिले एवं विकासखण्ड के समस्त जिला मितानिन समन्वयक एवं विकासखण्ड मितानिन समन्वयक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद

    *- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ*   राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा…

    Read more

    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

    राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात