Ro no D15139/23

कलेक्टर व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर जांच कर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर के मध्य नदियों से खनिज रेत का उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित

जशपुरनगर 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक विगत दिवस कलेक्टोरेट सभागार   में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीओ फॉरेस्ट, एसडीओ पुलिस, परिवहन अधिकारी, खनिज अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री व्यास द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर खनिज, राजस्व, परिवहन, वन एवं पर्यावरण विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। भार क्षमता से अधिक खनिज परिवहन तथा बिना तारपोलीन ढंके खनिजों के परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया। पर्यावरणीय विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर 2025 के मध्य नदियों से खनिज रेत का उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित होने के कारण जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन पर विशेष निगरानी के संबंध में खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त