Ro no D15139/23

जिला स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का हुआ गरिमामय आयोजन वीर साहिबजादों के बलिदान को किया गया नमन

जिले के 162 स्कूलों में मनाया गया वीर बाल दिवस, प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान

धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए आज धमतरी जिले के बी.सी.एस. कॉलेज में वीर बाल दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग एवं माता साहेब देवा जी समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसम्बर को देशभर में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के 162 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि वीर साहिबजादों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर साहिबजादों का स्मरण करते हुए मन शोक और गर्व दोनों से भर जाता है। जिन बालकों ने जीवन को पूरी तरह देखा भी नहीं था, उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं हुए। उनका बलिदान आज भी समाज को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

वीर बाल दिवस के अवसर पर जिले के सभी बाल देखरेख संस्थानों एवं विद्यालयों में पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, भाषण तथा निबंध लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर समस्त वीर शहीदों को हृदय से नमन करते हुए उनके अदम्य साहस की सराहना की गई तथा सत्य, धर्म और सद्भावनापूर्ण जीवन अपनाने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, प्राचार्य बी.सी.एस. कॉलेज श्री पाठक, क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी अधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!