Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनमन आवास एम्बेसडरों हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में गुरुवार को विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के जनमन आवास एम्बेसडरों हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय अग्रवाल, सम्बंधित अधिकारी, पहाड़ी कोरवा एम्बेसडर, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर  वंसत ने कहा कि आप सभी अपने समाज के प्रतिनिधि हैं, आपका कार्य अपने समुदाय में शिक्षा स्वास्थ्य सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि आपके ग्राम में जिन लोगों को प्रधानमंत्री जनमन आवास स्वीकृत हुआ है, उन्हें जागरुक करें उनकी समस्याओं को सुनें और आवास पूर्ण करने प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक हमें ऐसे सभी आवासों को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि आवास के साथ ही पीएम जनमन योजनांतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में भी लोगों को जागरूक करना होगा, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराएं। उन्होंने उपस्थित सरपंचों को कहा कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायत सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। कलेक्टर  वसंत ने कहा कि पीवीटीजी समुदायों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने कि जरूरत है, इसलिए 12वीं तक कि पढ़ाई अवश्य पूरी करें। इस हेतु लोगों को प्रोत्साहित करें, प्रशासन का प्रयास रहेगा कि 12वीं उत्तीर्ण करने वाले युवाओं को शासकीय संस्थानों में नियोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीवीटीजी समाज की सबसे बड़ी समस्या नशे की प्रवृत्ति है, इसे जड़ से निकाल फेंकने की जरूरत है। इसलिए हमें मिलकर इस ओर कार्य करना होगा, नशे पर रोक लगाने के लिए आपस में विचार- विमर्श करें। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाकर ही समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने सभी एंबेसडरों से इस ओर गम्भीरता से कार्य कर लोगों को प्रेरित करने अपील की।

कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ  अग्रवाल ने बताया कि जिले में पीएमजनमन आवास में प्रगति हेतु 69 पहाड़ी कोरवाओं को आवास एंबेसडर चयनित किया गया है। ये हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं तथा उनका उन्मुखीकरण कर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबेसडर हुए सम्मानित-
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 एंबेसडर को कलेक्टर  वसंत ने शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत मलगवांखुर्द के श्री मोहन, जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत करदना के पारा सुगाआमा के  भोला राम, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत लालमाटी के पारा महादेवडुगु के श्री चन्द्रदेव, जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत रेम्हला के पारा कुडुवा के  संजय कोरवा, जनपद पंचायत मैनपाट के ग्राम पंचायत पीड़िया के पारा डोराघाट के श्री बोधन, जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत देवगढ़ के  दुहन कोरवा एवं जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत केसमा के पारा वनकेसमा के   रोशन गुप्ता शामिल है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?