Ro no D15139/23

जिला अधिकारियों ने शनिवार को किया व्यापक मैदानी निरीक्षण

*- शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व व्यवस्थाओं में सुधार पर विशेष फोकस*

*- बारिश पूर्व सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

*- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में निरीक्षण रिपोर्ट की होगी समीक्षा*

राजनांदगांव 28 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने शनिवार को विशेष मैदानी निरीक्षण किया। सभी अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा नागरिकों को मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित कार्य दिवसों के साथ-साथ फील्ड विजिट कर योजनाओं के लाभ को अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में मैदानी निरीक्षणों की समीक्षा की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों से प्राप्त किस्तों, निर्माण की स्थिति तथा आवास पूर्ण होने में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि बारिश पूर्व सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण हों, ताकि हितग्राहियों को सुरक्षित पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में सड़कों, नालियों, सामुदायिक भवनों, पेयजल संरचनाओं तथा अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 147 ——————–

  • Related Posts

    विकसित भारत का रोड मैप तैयार, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा अब 125 दिनों का रोजगार

    *कबीरधाम जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में 1 जुलाई 2026 से लागू होगा विकसित भारत जी राम जी योजना*   *जल संरक्षण,आजीविका, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन सहित स्थाई परिसंपत्तियों के…

    Read more

    खरीफ 2026 की तैयारी पूरी : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को मिलेगी समय पर सुविधा

    कलेक्टर के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय   धमतरी, 13 मई 2026। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी विमान पाकिस्तान में शिफ्ट? हुआ ये खुलासा

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका

    सीएम शुभेंदु अधिकारी को फेसबुक पर मिली धमकी, बांग्लादेश कनेक्शन की आशंका