Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की

राजनांदगांव 13 अगस्त 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिला अधिकारियों, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने अटल डिजिटल सेवा केन्द्र की ब्लॉकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केन्द्र शासन की प्लैगशीप प्राथमिकता क्रम में है। जिसकी उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है। कोई ग्राम पंचायत निष्क्रियता की स्थिति में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे ग्रामीण इस सेवा का लाभ ले सकें। बैठक में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र भवन निर्माण की समीक्षा की गयी। बैठक में महतारी सदन के स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने गुणवत्तायुक्त भवन निर्माण कार्य को सितम्बर माह तक पूर्ण करने निर्देंशित किया गया। उन्होंने ग्राम खुटेरी में मिनी स्टेडियम निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई और निर्माण कार्य को मिशन मोड में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उन्होंने 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की ब्लाकवार समीक्षा करते हुए पूर्ण हुए निर्माण कार्यों की उपयोगिता एवं कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत करने कहा। समय पर जियो टैग नहीं होने की पर राज्य स्तर पर आगामी किश्त की राशि रोक दिया जाएगा। बैठक में समर्थ पोर्टल की ऑनलाईट एन्ट्री शीघ्र प्रारम्भ कराने निर्देशित किया गया।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन करने निर्देशित किया। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय को पूर्ण करने, स्वच्छता के साथ हर घर तिरंगा रैली का आयोजन करने कहा। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के माध्यम से कराये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में खनिज न्यास मद के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मेशन प्रशिक्षण, महात्मा गांधी-नरेगा सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित जिला अधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी संबंधित अधिकारी शामिल हुए ।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत