Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की

राजनांदगांव 09 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का वाचन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूरा कराने तथा हितग्राहियों को किश्त की राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं राजमिस्त्री के साथ बैठक लेकर कार्य योजना बनाकर स्वीकृत आवासों निर्माण को पूर्ण करने कहा।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने वन मण्डल एवं मछली पालन विभाग के अधिकारियों को जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे एण्ट्री के कार्य को मिशन मोड में करने कहा। उन्होंने अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण करने जीईओ टैगिंग स्टेटस को और अधिक बढ़ाने निर्देशित किया। जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अन्तर्गत ग्रेवाटर ट्रीटमेंट प्लान की ब्लॉकवार समीक्षा की और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा। महिला स्वसहायता समूह के लिए शेड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान वय वंदन योजना अंतर्गत 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। पीएमश्री योजनांतर्गत शालाओं में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने एवं स्वीकृत निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूरा करने कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायतों के अधिकारी जुड़े रहे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….