Ro no D15139/23

सुशासन तिहार एवं योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

अम्बिकापुर 02 मई 2025/  जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सभा कक्ष में जनपद पंचायत लुण्ड्रा एवं बतौली के ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशासन तिहार, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिहान, मनरेगा, एसबीएम, पंचायत संचालन तथा अन्य विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीईओ जिला पंचायत ने बैठक के दौरान आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविरों हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने को निर्देशित किया।
एसबीएम के अंतर्गत पूर्व वर्षों के अपूर्ण सामुदायिक शौचालय कार्यों को लेकर सचिवों पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें एक माह की समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मॉडल ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने को कहा गया।
एनआरएलएम योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों को महिला समूहों को लीज पर दिए जाने और उन्हें मछली पालन, बकरी पालन तथा अन्य आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निर्देशित किया।
मनरेगा योजना के तहत हितग्राहियों का आधार-आधारित भुगतान पूर्ण करने, लंबित कार्यों एवं आंगनबाड़ी भवनों का शीघ्र निर्माण पूर्ण करने साथ ही, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने करने को कहा। जिला सीईओ ने समीक्षा बैठक में चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्यवाही के निर्देश भी दिए ।
इस अवसर पर लुण्ड्रा एवं बतौली विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एसडीओ, सभी तकनीकी सहायक, एसबीएम, एनआरएलएम, पीएमएवाई-जी, नरेगा के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश

     कक्षा पहली में एडमिशन लेने वाले शत- प्रतिशत पात्र बच्चों का जाति प्रमाणपत्र पत्र बनाना सुनिश्चित करें- कलेक्टर  अजीत वसंत कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु अधिकारियों को…

    Read more

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच