Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत सीतापुर में विकास योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर । जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत सीतापुर के सभा कक्ष में सीतापुर एवं मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सुशासन तिहार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बिहान, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (SBM), पंचायत सशक्तिकरण तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। एसबीएम के अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायतों सहित अन्य पंचायतों में प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए सेग्रीगेशन शेड में कचरा संग्रहण प्रारंभ किया जाए।
एनआरएलएम योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को बकरी पालन, मछली पालन जैसे गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के तहत हितग्राहियों के आधार आधारित भुगतान शीघ्र पूर्ण करने, अपूर्ण कार्यों एवं आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं जनमन के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु भी सभी अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देशित किया गया। बैठक में दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष प्रयास करने तथा अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना एवं डिजिटल सिग्नेचर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर सीतापुर एवं मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी SDO (राजस्व), तकनीकी सहायकगण, SBM, एनआरएलएम, PMAY-G तथा नरेगा के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए