शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत में दिया था आवेदन
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर “सुशासन तिहार 2025” आम नागरिकों के लिए समस्याओं का समाधान लेकर आई है। जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत डडगांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आज प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रीति भगत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
ग्राम पंचायत डडगांव से कुल 36 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 14 आवेदन पात्र पाए गए एवं 22 आवेदन अपात्र की श्रेणी में रखे गए। पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें तत्काल शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री सतीश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, जनपद सदस्य श्री लालजयंत नाथ सिंह, श्री राजेश सोनी, श्री अभिषेक पावेल, उप सरपंच सेमरडीह, सरपंच श्री सुरेश नागेश, ग्राम सचिव श्री नरेन्द्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक तथा श्री संतोष कुमार गुप्ता, संकुल समन्वयक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
“सुशासन तिहार” का उद्देश्य है कि शासन की योजनाएं जनसामान्य तक पहुंचें और आम नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह आयोजन ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में बढ़ते कदम है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…
Read more








