Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने ली  जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

आचार संहिता शून्य, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं गति- सीईओ

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय योजना अभिसरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (नरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रगति की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा
समीक्षा में बताया गया कि इस वर्ष 2016 से 2023 तक जिले में स्वीकृत 65,905 आवासों में से 61,228 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 4,677 आवास अभी अपूर्ण हैं। सीईओ ने निर्देश दिए कि अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा किया जाए। वहीं, 2024-25 में स्वीकृत 23,136 आवासों के लिए जारी पहली और दूसरी किश्त के आधार पर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही, महात्मा गांधी नरेगा के तहत 90 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई।

मनरेगा योजना पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सीईओ ने मनरेगा के तहत सभी श्रमिकों के आधार लिंक कराने के निर्देश दिए। 338 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और 61 अप्रारंभ भवनों के जल्द शुरू न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भू-विवाद की स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के सहयोग से समाधान किया जाए। इसके अलावा, 4,739 अपूर्ण कार्यों की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर सीसी निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने और पूर्ण अमृत सरोवरों में महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने ने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक प्राक्कलन अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

सीईओ ने बिहान योजना को लेकर समीक्षा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत गांव की महिलाओं को अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों से जोड़ने, बैंक लिंकेज प्रक्रिया को तेज करने और “लखपति दीदी योजना“ के सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा

योजनांतर्गत 783 व्यक्तिगत परिवारिक शौचालय और 38 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत बनने वाले शेडों को जल्द पूरा करने और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन एवं यूजर चार्ज वसूली में प्रगति लाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता शून्य होने के साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड़ में मैदानी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं।

बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहायक परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, तकनीकी सहायक और बीएसओ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सरगुजा के भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में अंतरित की 3.15 करोड़ से अधिक की राशि जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के 3,158 हितग्राही हुए लाभान्वित ’दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ से श्रमिकों को मिला आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   प्रदेश के भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तीकरण और सर्वांगीण विकास की दिशा में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से आयोजित राज्य…

    Read more

    कलेक्टर ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 30 मार्च से शुरू होगी दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा

     अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   उत्तर छत्तीसगढ़ की एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार