
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को जनपद पंचायत लखनपुर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कुन्नी में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने निर्देशित किया तथा शौचालय में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने कहा। इसके पश्चात उन्होंने धान उपार्जन केंद्र कुन्नी पहुंचकर किसानों से खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। उन्होंने इस दौरान बारदाना उपलब्धता, माइक्रो एटीएम सुविधा, धान खरीदी की प्रगति आदि की समीक्षा की तथा हमालों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एनआरएलएम से संबंधित समूहों के आजीविका संवर्धन केंद्रों का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों, कृषि विभाग के वाटरशेड, घाट बंधाई का निरीकण सहित मनरेगा द्वारा निर्मित कटिण्डा के अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया।








