Ro no D15139/23

विकास खंड में पदस्थ मत्स्य निरीक्षकों का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय रहेगा फूड इंस्पेक्टर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संबंध में महिलाओं को दे जानकारी

होटल ढाबा रेस्टोरेंट में लकड़ी से नहीं बनेगा भोजन कमर्शियल गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य
अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियां और बिचौलियों पर कारवाई करने के निर्देश

  कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंड में पदस्थ मत्स्य निरीक्षक अपने अपने विकासखंड के जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित देंगे इसके पश्चात फिल्ड विजिट करके किसानों और स्व सहायता समूह की महिलाओं को मत्स्य विभाग की योजना के संबंध में जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से मछली पालन की विधि और स्व सहायता समूह की महिलाओं को तालाब को पट्टे में लेकर किस प्रकार मछली पालन किया जा सकता इसकी विधि बताने के लिए कहा गया है।
मत्स्य निरीक्षक का मुख्यालय अपने संबंधित विकास खंड का जनपद पंचायत कार्यालय रहेगा इसका विशेष ध्यान रखें।
कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी से आंगनबाड़ी के भवन स्वीकृति और निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती पदों की भी जानकारी लेकर रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए राशन वितरण, राशनकार्ड संबंधित आवेदनों का निराकरण और फूड इंस्पेक्टर के कार्यों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि विकास खंड में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर प्रतिदिन एसडीएम कार्यालय में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे उसके बाद फिल्ड विजिट करके प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे इसके साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करके पात्र महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए प्रक्रिया बताने के निर्देश।
कलेक्टर ने कुनकुरी के फूड इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता और दुलदुला के फूड इंस्पेक्टर अजय प्रधान को विशेष ध्यान देकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि होटल ढाबा में लकड़ी से खाना नहीं बनेगा सभी को कमर्शियल गैस कनेक्शन लेने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं इसके लिए जांच दल बनाकर होटल और ढाबों रेस्टोरेंट में निरीक्षक करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को अवैध धान परिवहन करने वाले कोचिंग बिचौलियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अंतिम पड़ाव में अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियां बिचौलियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा जिन किसानों ने अपना पूरा धान बेच दिया है उन्हें रकबा समर्पण करवाने के निर्देश दिए हैं।।

  • Related Posts

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….