Ro no D15139/23

दुख की घड़ी में पहुंचा जनप्रतिनिधियों का सहारा, सांप काटने से मृत छात्र अमृत साय के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का किया निरीक्षण, साथ रहे जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत

जशपुरनगर 11 जुलाई 2025/ फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारमुंडा में बीते दिनों बगिया आश्रम छात्रावास में सांप के काटने से छात्र अमृत साय की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने झारमुंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
जनपद पंचायत फरसाबहार का किया निरीक्षण
ग्राम भ्रमण के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय एवं सदस्य श्री वेदप्रकाश भगत ने जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आमजन से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता एवं त्वरित लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के  सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका

    पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लगाएं पौधे किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक जशपुरनगर 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….