Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर रोजगार सहायक से राशि वसूल करने जनपद पंचायत उदयपुर सीईओ ने जारी किया आदेश

अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत  मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत मुड़गांव में हितग्राही को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास हेतु मनरेगा अंतर्गत 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि का भुगतान निर्धारित समय में नहीं किया गया। संबंधित ग्राम रोजगार सहायक द्वारा कार्य पूर्ण होने के बावजूद मानव दिवस की प्रविष्टि समय पर ऑनलाइन नहीं की गई, जिसके कारण हितग्राही को देय राशि प्राप्त नहीं हो सकी।
इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा संबंधित ग्राम रोजगार सहायक श्री धनेश्वर प्रसाद यादव को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, परंतु निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। फलस्वरूप, जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा आदेश जारी करते हुए संबंधित ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय से 21,871 रुपए की राशि वसूल किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त राशि आगामी 05 माह तक उनके मानदेय से कटौती कर हितग्राही को भुगतान की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

  • Related Posts

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू होने से अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही जनता का भरोसा कायम करने में मिल रही सफलता – संजीव शुक्ला

    रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला का कहना है कि राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से अनेक लाभ हो रहे है। पुलिस अफसरों के साथ ही स्टाफ बढ़ने और…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब