Ro no D15139/23

जिले में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी की हुई शुरुआत

महिलाओं व युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का अवसर

जिले में आज से जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी की शुरुआत की गई।
जिसमें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर कोर्स में 30 महिला हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी में राजमिस्त्री कोर्स का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए चयनित हितग्राहियों की मॉनिटरिंग प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है।
लाइवलीहुड कॉलेज के प्रथम दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण के प्रभारी सहायक संचालक श्री डीआर ध्रुव एवं लाइवलीहुड कॉलेज के ट्रेनिंग पार्टनर श्री देवेश साहू उपस्थित रहे। लाइवलीहुड कॉलेज के संचालन से जिले के युवाओं एवं महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सहायता मिलेगी जिससे जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?