Ro no D15139/23

अंबिकापुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला शुरू – 2000 युवाओं का पंजीयन, 4544 पदों पर रोजगार का अवसर

अंबिकापुर 16 फरवरी 2026/  सरगुजा जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, अंबिकापुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। संभाग स्तरीय रोजगार मेले में संभाग के सभी 6 जिलों से लगभग 2000 बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। संभाग मुख्यालय में आयोजित रोजगार मेले में लगभग 29 नियोक्ताओं ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। संभागीय उप संचालक रोजगार  एस.पी. त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 4544 पदों पर ऑनलाइन आवेदन एवं साक्षात्कार के आधार पर युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद  चिंतामणि महाराज ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कैरियर को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप पद का चयन करने का आह्वान किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने 4 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।लगभग 200 आवेदकों का अंतिम चयन तथा लगभग 300 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जा चुका था एवं साक्षात्कार तथा चयन की प्रक्रिया जारी रही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा  विनय अग्रवाल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य  आर.जे. पाण्डेय ने भी युवाओं को प्रेरित किया। स्वागत प्रतिवेदन जिला रोजगार अधिकारी श्री ललित पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन  रवि पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य  गिरीश गुप्ता ने किया। रोजगार मेले में जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर  चारू चित्रा,  संजीव सिंह,  दिव्यांशु,  प्रीतम,  माधुरी,  पुष्पा पुरेना,  पुष्पा सिदार,  नीरज सिंह, श्री छोटू रविदास,  उदय शंकर मिरे,   रामेश्वर सिंह तथा जिला रोजगार कार्यालय के समस्त स्टाफ, श्री एम. सिद्दीकी, एपीओ श्री अकरम खान, श्री अरशद, श्री राहुल, श्री बालेश्वर सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात