Ro no D15139/23

फीकल स्लज एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण

पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के प्रदूषण रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा पर हुई समीक्षा

 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्क्थ् च्सने स्थिरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन ODF Plus एवं फीकल स्लज मैनेजमेंट  (PWM) विषय पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में संभाग के सभी जिलों से FSM व PWM से जुड़ी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, स्वच्छाग्राही समूह के अध्यक्ष/सचिव, साथ ही मिशन के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रूपेश राठौर एवं   पुरुषोत्तम पण्डा (राज्य सलाहकार) द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से फीकल स्लज प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया-संग्रह, परिवहन, उपचार एवं सुरक्षित निस्तारण, डिस्लजिंग की चरणबद्ध प्रक्रिया, FSTP  (ड्राइंग बेड) का वैज्ञानिक संचालन, सुरक्षा उपाय, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं निगरानी तंत्र पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि व्यवस्थित FSM प्रणाली से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के प्रदूषण की रोकथाम, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा ODF Plus स्थिति की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होती है। साथ ही ग्राम पंचायतों की प्रमुख भूमिका-यूजर शुल्क संग्रह, डिस्लजिंग वाहन की नियमित निगरानी, सुरक्षित निस्तारण का सत्यापन एवं समुदाय में जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर PWM एवं FSM के योजनाबद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्ता आधारित क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता, सामुदायिक सहभागिता और सतत निगरानी के माध्यम से ही स्वच्छता को स्थायी बनाया जा सकता है।
प्रशिक्षण में यह भी जोड़ा गया कि ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं फीकल स्लज प्रबंधन को विशेष प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाएं। राज्य सलाहकारों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा इन गतिविधियों को बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित करने, राजस्व सृजन, लागत वसूली, तथा संधारणीय संचालन पर केंद्रित प्रशिक्षण दिया गया, ताकि पंचायतें आत्मनिर्भर बन सकें और सेवाओं की निरंतरता बनी रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सहभागियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं फीकल स्लज मैनेजमेंट को प्रभावी रूप से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

        रायपुर,किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सहभागिता से होती है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर…

    Read more

    जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ रुपये स्वीकृत

      दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल