Ro no D15139/23

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़, प्रस्तावित परिक्रमा पथ तथा माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ट्रस्ट पार्किंग स्थल का किया औचक निरीक्षण

*- पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय का अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश*

*- नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन शिफ्ट करने के लिए कहा*

*- ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर हास्पिटल में मरीजों के लिए कूलर एवं पंखे की व्यवस्था करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 27 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़, प्रस्तावित परिक्रमा पथ तथा माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ट्रस्ट पार्किंग स्थल का औचक निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय को अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर हास्पिटल में मरीजों के लिए कूलर एवं पंखे की व्यवस्था करने के लिए कहा। नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन शिफ्ट करने के लिए कहा। संभागायुक्त ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पेयजल, ओआरएस की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने प्रस्तावित परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ट्रस्ट पार्किंग स्थल का जायजा लिया तथा वहां मल्टी पार्किंग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मल्टी पार्किंग की व्यवस्था होने से वाहनों को व्यवस्थित रखने में सुविधा होगी। इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए