Ro no D15139/23

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी बेसहारा का संबल डाड़गांव की संपतिया को मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता ’सुशासन तिहार’ में त्वरित मदद मिलने पर हितग्राही ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

अम्बिकापुर 27 मई 2026/  राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं संकट की घड़ी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल साबित हो रही हैं। श्सुशासन तिहारश् के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डाड़गांव की रहने वाली ननिराश्रित महिला श्रीमती संपतिया को ’राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना’ के अंतर्गत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

हितग्राही श्रीमती संपतिया के पति का आकस्मिक निधन हो जाने से उनके परिवार के सामने भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य के मृत्यु हो जाने से वे बेहद परेशान थीं। ऐसे समय में राज्य शासन की परिवार सहायता योजना उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई। प्रशासन के सहयोग से उन्हें तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ दिलाया गया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत यदि किसी बीपीएल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उस पीड़ित और बेसहारा परिवार को 20,000 की  आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें अचानक आए इस संकट में तत्काल वित्तीय सहारा मिल सके।

सहायता राशि प्राप्त होने पर श्रीमती संपतिया ने राहत की सांस ली है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भावुक होते हुए संपतिया ने कहा, ‘मेरे पति के निधन के बाद मैं पूरी तरह असहाय हो गई थी। सुशासन तिहार के अवसर पर मेरी मांग पूरी हुई है और मुझे 20 हजार रुपये की यह मदद मिली है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

    *युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम*   रायपुर, 25 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’…

    Read more

    शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों में तेजी लाएं बैंकर्स – कलेक्टर कुणाल दुदावत

      बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की कलेक्टर ने की समीक्षा, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में ऋण स्वीकृति और वितरण में तेजी लाने किया निर्देशित जिला…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें