Ro no D15139/23

संभागायुक्त महादेव कावरे ने किया गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण, पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

धमतरी । संभागायुक्त श्री महादेव कावरे आज आकस्मिक निरीक्षण पर कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा पहुंचे। उन्होंने राज्य शासन द्वारा विकसित पी.वी. ऐप (Patwari Verification App) के माध्यम से हो रहे गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण किया और डिजिटल सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कृषक श्री मिश्रीलाल से खेत में पहुंचकर फसल की स्थिति, पंजीयन, खाद-बीज की उपलब्धता एवं पूर्व में हुए धान विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से संवाद कर फसल उत्पादन की संभावनाओं और योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की

संभागायुक्त ने पटवारियों से गिरदावरी पोर्टल, डेटा एंट्री की सटीकता तथा सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह ने बताया कि गिरदावरी सत्यापन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा पी.वी. ऐप के माध्यम से मोबाइल पर ही डिजिटल वेरीफिकेशन किया जा रहा है, जिससे त्रुटियों का शीघ्र निराकरण संभव हो सके।

तहसीलदार कुरूद श्रीमती दुर्गा साहू ने तहसील स्तर पर चल रहे गिरदावरी कार्यों की प्रगति बताई। राजस्व निरीक्षक श्री दीपचंद भारती ने ऐप की तकनीकी कार्यप्रणाली और फील्ड में आ रही कठिनाइयों की जानकारी दी।

संभागायुक्त श्री कावरे ने कहा कि गिरदावरी कार्य पूर्ण पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए। पी.वी. ऐप के माध्यम से सत्यापन की गति बढ़ाई जाए, फील्ड में जाकर किसानों से संवाद स्थापित किया जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

संभागायुक्त ने कहा कि गिरदावरी कृषि से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आधारभूत कार्य है। इसकी सटीकता से ही किसान हितैषी योजनाओं का लाभ समय पर और सही व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। डिजिटल तकनीक से पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!