Ro no D15139/23

संभाग आयुक्त राठौर ने धान उपार्जन केन्द्र अण्डा और कुथरेल का निरीक्षण किया

सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से कृषकों के चेहरे खिले

दुर्ग संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज धान उपार्जन केन्द्र अण्डा और कुथरेल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अब तक की धान खरीदी, केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने, धान की नमी, स्टेग आदि की जानकारी ली और मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक को आश्वयक दिशा निर्देश दिये। संभाग आयुक्त श्री राठौर उपार्जन केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर धान की पैदावारी और खरीदी हेतु सरकार की व्यवस्था की जानकारी ली। कृषकों ने बताया कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति पश्चात् केन्द्रों में मौजूदगी और कार्य सम्हालने से धान खरीदी कार्य में तेजी आई है। उन्होंने सरकार की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना किये। उपार्जन केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अण्डा उपार्जन केन्द्र में अब तक 4986.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमंे मोटा धान की मात्रा 735.20 क्विंटल, पतला धान 3007.60 क्विंटल औ सरना धान 1243.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केन्द्र से 75 किसान लाभान्वित हुए। उपार्जन केन्द्र में वर्तमान में 45534 बारदाने उपलब्ध है।
इसी प्रकार कुथरेल उपार्जन केन्द्र में अब तक 2686.00 क्विंटल धान खरीदी की गई है। जिसमें धान मोटा 140.00 क्विंटल, धान पतला 968.40 क्विंटल और सरना 1577.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जन केन्द्र से 62 किसान धान बेच कर लाभान्वित हुए है। उपार्जन केन्द्र में वर्तमान में खरीदी हेतु 6715 बारदाना उपलब्ध है। इस अवसर पर एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर   उत्तम ध्रुव, तहसीलदार   प्रफुल्ल गुप्ता, अतिरिक्त तहसील   क्षमा यदु और कृषकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान