Ro no D15139/23

संभागीय स्तरीय काउंसलिंग युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया 5 व 6 जून को होगी आयोजित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में संपन्न काउंसलिंग प्रक्रिया
शेष बचे अतिशेष व्याख्याताओं व शिक्षकों की होगी नवीन पदस्थापना

अम्बिकापुर 04 जून 2025/  शासन के आदेशानुसार वर्तमान में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। संभाग अंतर्गत समस्त जिलों के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को शासन के आदेशानुसार युक्तियुक्तकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया 04 जून 2025 तक पूर्ण कर पदस्थापना आदेश जारी किये जाने एवं युक्तियुक्तकरण के पश्चात् अतिशेष व्याख्याता एवं शिक्षकों की निर्धारित प्रारूप में सूची एवं हायर सेकेण्डरी/हाईस्कूल/पूर्व माध्यमिक शाला में रिक्त पदों की विद्यालयवार, विषयवार तथा संवर्गवार सूची दिनांक 04 जून 2025 को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग अम्बिकापुर में हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में विशेष पत्र वाहक के माध्यम से प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलों में अतिशेष व्याख्याताओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के तहत पदस्थापना किये जाने के उपरांत शेष बचे अतिशेष व्याख्याता लगभग 150-200 एवं अतिशेष शिक्षक लगभग 400-500 का संभाग स्तर पर काउंसलिंग के माध्यम से युक्तियुक्तकरण कर पदस्थापना किये जाने की कार्यवाही करते हुए दिनांक 05 जून 2025 को समय 12 बजे अपरान्ह में व्याख्याताओं का एवं 06 जून 2025 को समय 9 बजे प्रातः से शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण हेतु काउंसलिंग शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर जिला-सरगुजा में रखा गया है।
शासन के निर्देशानुसार काउंसलिंग में वरियता के क्रम में दो वर्ष या उससे कम सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, महिला शिक्षक, शासन से मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन के शिक्षक एवं संकुल समन्वयकों एवं वरिष्ठता के आधार पर अन्य शिक्षकों को प्राथमिकता दी जावेगी।

इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से आवश्यक रूप से अतिशेष व्याख्याताओं एवं शिक्षकों को सूचना तामिल कराते हुए पावती अभिस्वीकृति अपने पास सुरक्षित रखते हुए, उन्हे निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर काउंसलिंग हेतु उपस्थित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!