Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ 2025 का आयोजन एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु युवाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

अम्बिकापुर 29 जुलाई 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर अंबिकापुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त प्रयास से “संभाग स्तरीय रेड रन मैराथन दौड़ 2025” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रानी रजक द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक श्रीमती नीतू मांडवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस. एन. पाण्डेय (जिला समन्वयक, एनएसएस) एवं श्री खेमकरण अहिरवार (जिला संगठक, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पौध भेंट कर किया गया। दौड़ की शुरुआत पी.जी. ग्राउंड अंबिकापुर से हरी झंडी दिखाकर की गई। इस मैराथन दौड़ में सरगुजा संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करना।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं के उत्साह, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में बालक वर्गः प्रथम  –  कुंदन साहू (राजीव पी.जी. कॉलेज, अंबिकापुर),द्वितीय  –  राहुल कुमार सिंह (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), तृतीय  –  तेज सिंह (शास. रेवती रमण महाविद्यालय, सूरजपुर), चतुर्थ  –  कर्मा सन्यासी (आर.बी.आर. कॉलेज, जयपुर) पंचमदृप्रीतम राजवाड़े (शास. रेवती रमण महाविद्यालय, सूरजपुर)

बालिका वर्गः में प्रथमदृजेनिसा तिर्की (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), द्वितीयदृसोनकुमारी सिंह (राजीव पी.जी. कॉलेज, अंबिकापुर), तृतीयदृअंकिता (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), चतुर्थ  –  मिथिला चौहान (सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय), पंचम  –  मानसी राजवाड़े (राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय)

पुरस्कार राशिः में प्रथम स्थान – 2000 रुपए, द्वितीय  –  1500 रुपए, तृतीय  –  1000 रुपए एवं अन्य प्रतिभागियों को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती प्रियलता जायसवाल, श्री मिथलेश गुर्जर, सुश्री सविता यादव, सुश्री सीमा बंजारे, सुश्री पूजा रानी, सुश्री ज्योत्सना राजभर, सुश्री अर्चना सोनवानी, श्रीमती गोल्डन सिंह, श्री नितेश यादव, श्री सुन्दर राम सहित स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। यह आयोजन न केवल खेल व स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणा बना, बल्कि समाज में जन-जागरूकता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का सशक्त संदेश भी दिया गया।

—00—
  • Related Posts

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

      अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिला आबकारी अधिकारी  एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल