Ro no D15139/23

दिव्यांग हेमंत को जनदर्शन में मिली ट्रायसायकिल, कलेक्टर का किया धन्यवाद

*कहा-जनदर्शन में मुझे पैर ही नहीं, बल्कि आय का जरिया भी मिला*

धमतरी 10 मार्च 2025/ जनदर्शन में दिव्यांग हेमंत को ट्रायसायकिल मिलने पर उसने कलेक्टर का धन्यवाद किया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों की जनदर्शन में समस्या शिकायतें सुनी। इस दौरान भखारा विकासखंड के ग्राम सेमरा निवासी श्री हेमंत साहू ने शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियां को निर्देशित किया कि उक्त हितग्राही को ट्रायसायकिल प्रदान करें। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियां ने तत्काल ही श्री हेमंत साहू को ट्रायसायकिल दी।
ट्रायसायकिल मिलते ही श्री हेमंत साहू के चेहरे पर मुस्कान दिखायी देने लगी। श्री हेमंत ने बताया कि वह बचपन से ही 75 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग है। अपने रोजमर्रा वे छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वह अपनी रोजी-रोटी के लिए गांव में ही मोबाईल सिम बेचने का काम करता है। लेकिन शारीरिक परेशानियों की वजह से वह ज्यादा दूर तक नहीं जा पाता था। लेकिन आज जनदर्शन में आवेदन देने के बाद उसे कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ट्रायसायकिल मिल गयी। ट्रायसायकिल मिलने पर खुश होकर हेमंत ने कहा कि वह अब ट्रायसायकिल की सहायता से थोड़ी दूर जाकर मोबाईल सिम बेचने का काम कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में मुझे ट्रायसायकिल नहीं बल्कि आय का जरिया और पैर दोनों मिल गये।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान