Ro no D15139/23

समय सीमा की बैठक: मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग न हो परेशान : कलेक्टर के निर्देश

गर्मी में पानी की समस्या वाले स्थानों की पहचान कर निदान की कार्ययोजना बनाने को कहा

धमतरी । कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज अपनी पहली समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्यायें लेकर आने वाले लोगों के साथ उचित और नैतिक व्यवहार करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनपर त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी व्यक्ति की समस्या को बिना किसी कारण के लंबित ना रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि व्यवहारिक रूप से किसी निराकृत न की जा सकने वाली समस्या के लिए लोगों को सूचित भी किया जाए। आज की बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कलेक्टर ने परिचय प्राप्त किया। श्री मिश्रा ने विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों सहित अब तक की उपलब्धियों की जानकारी भी ली। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव एवं श्रीमती इंदिरा देवहारी, श्री रामकुमार कृपाल, नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल सहित सभी राजस्व अनुभागों के एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के पानी की समस्या वाले स्थानों की अभी से पहचान करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने इन जगहों पर पेयजल आपूर्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने इन स्थानों पर जलस्त्रोतों की पहचान कर पानी पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था आदि की पूरी योजना जल्द से जल्द बनाने को कहा। श्री मिश्रा ने जिले के रहवासियों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे आवेदनों पर की गई कार्रवाई से आवेदक को भी सूचित करने को कहा। कलेक्टर ने जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन और पीएम पोर्टल में दर्ज आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकसेवा गांरटी अधिनियम के तहत सभी जनसेवाओं को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों, सड़क निर्माण, सिंचाई परियोजनाओं आदि के लिए भूमि अधिगृहित करने के प्रकरणों में वन विभाग द्वारा अनापत्ति लेने की कार्रवाईयां तेजी से करने के निर्देश दिए। ऐसे सभी प्रकरणों के लिए कलेक्टर ने वनमण्डलाधिकारी से समन्वय कर निराकरण करने को कहा।

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को गांववार शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अवैध रेत और मुरूम परिवहन तथा उत्खनन पर तेजी से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश खनिज अधिकारी को दिए।

नहीं चलेगी लेट-लतीफी, ऑफिसों में निर्धारित समय पर उपस्थिति को लेकर कलेक्टर सख्त

शासकीय कार्यालयों में निर्धारित समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कड़ा रूख दिखाया है। उन्होंने आज समय सीमा की पहली साप्ताहिक बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालयों और अपने अधीनस्थ कार्यालयों में निर्धारित समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समय सुबह 10 बजे कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी होगी। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के कारण आमजनों के काम प्रभावित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बैठक में चेताया कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध शासकीय नियमों के अनुसार निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकेगी।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान