Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने 25 सितम्बर को होगा दिव्यांगजन शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/  शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘‘सेवा पखवाड़ा दिवस‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के  दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु अम्बिकापुर के माता राजमोहिनी देवी भवन में 25 सितम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु विभागों को दायित्व सौंपा गया है। जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन, आवश्यक साफ-सफाई एवं पानी की समुचित व्यवस्था। उप संचालक समाज कल्याण विभाग को शिविर लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही/व्यवस्थाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को विकासखण्ड के दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था, इस कार्य हेतु जनपद स्तर पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत सीतापुर/लखनपुर को  नगर पंचायतों के दिव्यांगजनों को सकुशल शिविर स्थल में लाने एवं वापस निवास स्थान पहुंचाने की व्यवस्था, इस कार्य हेतु नगर पंचायत स्तर पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने, शिविर स्थल पर पंजीयन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिव्यांगजनों हेतु प्रमाण पत्र बनाये जाने, नवीनीकरण किये जाने, यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाए जाने हेतु मेडिकल बोर्ड की टीम तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु मेडिकल टीम शिविर स्थल पर उपलब्ध कराने। शिविर स्थल जीवनरक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सा दल नियुक्त करना। जिला खाद्य अधिकारी खाद्य विभाग को दिव्यांगजनों हेतु राशन कार्ड बनाये जाने हेतु शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, कर्मचारियों की डयूटी। तहसीलदार अम्बिकापुर को शिविर स्थल पर प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था, अतिथियों एवं दिव्यांगजनों के आगमन हेतु उचित प्रबंधन। ई-सेवा केंन्द्र प्रबंधक को दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बनाए जाने हेतु शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, कर्मचारियों की डयूटी लगाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!