Ro no D15139/23

सुशासन से दिव्यांगों का सफर हुआ आसान सुशासन तिहार में आवेदनों के त्वरित निराकरण से 8 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

जशपुरनगर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान के साथ मांगों के अनुसार विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है। जिससे लोगों को त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसी क्रम में सुशासन तिहार के तहत सहायक उपकरण प्राप्ति के लिए दिव्यांग सुबानी, प्रवीण कुजूर, निशांत खलखो, प्रफुल्ल बेक द्वारा अपने दैनिक कार्यों में सहायता के लिए मोटराइज्ड ट्रायसिकल की मांग की गयी थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उन्हें जिला पंचायत में आयोजित सामान्य सभा में मोटराइज्ड ट्रायसिकल जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर 08 दिव्यांगों को सुशासन तिहार के अंतर्गत की गई मांगों के आधार पर सहायक उपकरण जिला पंचायत में लगाये गये समाधान शिविर से वितरित किये गए। जिसमें दिव्यांग कमला बाई एवं राजेश राम को हस्त चलित ट्रायसायकल, अनिला मिंज को व्हीलचेयर एवं विजय कुमार गुप्ता को वाकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण पाकर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सहायक उपकरण मिलने से उनमें एक नए आत्मविश्वास का संचार हुआ है। अब हम लंबी दूरी का सफर बिना किसी की सहायता से आत्मनिर्भरता पूर्वक सरलता से तय कर सकेगें। सभी ने सुशासन शिविर के माध्यम से अपना जीवन आसान बनाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन धन्यवाद दिया।
इस अवसर ओर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति भगत, जनपद सदस्य अनिता सिंह, आरती सिंह, दुलारी सिंह, मलिता बाई, हिरामती पैंकरा, सुरुचि बाई पैंकरा, मोनिका टोप्पो, आशिका कुजूर, श्वेता भगत, उप संचालक समाज कल्याण  टीपी भावे, परिवीक्षा अधिकारी दीपचंद कुजूर एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 411 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      जशपुरनगर 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 01.15 बजे तक…

    Read more

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित स्वच्छ ग्राम बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सरपंच-सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 22 जून 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जशपुर सभागार में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास