Ro no D15139/23

डीएमएफ तथा सीएसआर से होगा मड़वारानी धार्मिक स्थल का विकास, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

कलेक्टर ने किया मड़वारानी मंदिर परिसर का दौरा, समिति की मांग पर पेयजल, शेड निर्माण, हॉल और रेलिंग की दी सहमति

कोरबा 20 अगस्त 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा चाम्पा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ मड़वारानी मंदिर स्थल का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर से संबंधित समिति के सदस्यों से चर्चा की। समिति की सदस्यों और अन्य ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराते हुए विभिन्न मांग रखी गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के समय यहाँ हजारों श्रद्धालुओं का आना होता है। इसके साथ ही अन्य दिनों में भी आसपास सहित दूरदराज के श्रद्धालु देवी के दर्शन सहित अपनी मनोकामना और आस्था के मद्देनजर आते हैं। यहाँ उन्हें विश्राम और लंबी कतार होने पर गर्मी के दिनों में धूप में तथा बारिश के दिनों में बारिश में खड़ा होना पड़ता है। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या भी उतपन्न होती है। कलेक्टर श्री वसंत ने स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों के
से आई मांग को गंभीरता से लेते हुए मंदिर परिसर को संवारने सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक मांगो पर सहमति दी। कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद और सीएसआर से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन शेड निर्माण, एक हॉल, दर्शनार्थियों के कतारबद्ध होने के लिए स्टील की रेलिंग और छायादार शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर द्वारा श्रद्धालुओं के हित में अनेक निर्माण कार्यों की सहमति मिलने पर सभी ने आभार जताया। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को मड़वारानी मंदिर परिसर में पर्याप्त क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पेयजलापूर्ति के लिए भी पहल करने की बात कही है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे और जनपद सीईओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

      कोरबा 06 अप्रैल 2026/जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार  का आयोजन पीएम श्री…

    Read more

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश कलेक्टर की संवेदनशील पहलः दिव्यांग बालक को तत्काल व्हील चेयर कराया गया उपलब्ध शिविर के माध्यम से आमजनों को बिजली बिल सुधार की समस्याओं से राहत दिलाने के निर्देश ’राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

      कोरबा, 06 अप्रैल 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने प्रत्येक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….