Ro no D15139/23

डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

कोरबा 19 अगस्त 2026/खनिज संपदा से प्राप्त संसाधनों का उपयोग जनकल्याण और समग्र विकास के लिए करने की दिशा में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफटी) कोरबा द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए डीएमएफ के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव जिले के दूरस्थ एवं आवश्यकता वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है।
शिक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती
जिले के शिक्षक-विहीन एवं शिक्षक-कमी वाले प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक तथा हाई/हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आवश्यकतानुसार मानदेय शिक्षकों की व्यवस्था के लिए डीएमएफटी द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस पहल से उन विद्यालयों में नियमित कक्षाओं के संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिल रही है, जहां शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की संभावना रहती थी।
वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर मानदेय शिक्षकों हेतु अलग-अलग मदों में वित्तीय सहयोग का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही शासकीय महाविद्यालयों के कन्या छात्रावासों में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के शिक्षित अभ्यर्थियों को मानदेय प्रदान करने के लिए भी सहयोग किया जा रहा है। इससे आवश्यकता वाले विद्यालयों एवं छात्रावासों में मानव संसाधन की उपलब्धता मजबूत हो रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ी मानव संसाधन की उपलब्धता
शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी डीएमएफटी कोरबा द्वारा मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर, फार्मासिस्ट, ईएमटी, रेडियोग्राफर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं के लिए मानदेय हेतु वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं 4 दंत चिकित्सकों की सेवाओं के लिए भी वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं के नियमित संचालन को बेहतर बनाने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को उनके क्षेत्र के निकट आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है।
जनकल्याण की दिशा में  डीएमएफटी  की सार्थक पहल
डीएमएफटी कोरबा द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, अधोसंरचना एवं आजीविका जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मानव संसाधन को मजबूत करने की यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
खनिज संपदा से जनकल्याण की ओर-डीएमएफटी कोरबा की यह पहल जिले के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बन रही है।

  • Related Posts

    माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी

    आत्मसमर्पण और पुनर्वास से बदली जिंदगी, अब सब इंस्पेक्टर बनकर संभाल रहे सुरक्षा की जिम्मेदारी*   *चेन्नई के मीडिया प्रतिनिधियों ने डीआरजी और एसटीएफ जवानों से जाना नक्सल मुक्त बीजापुर…

    Read more

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

    *पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता: केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू*   *जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ केंद्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ