Ro no D15139/23

क्या पति-पत्नी को मिलता है एक-दूसरे के कर्मों का फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया रहस्य

माना जाता है कि शादी के बाद पति-पत्नी का भाग्य आपस में जुड़ जाता है. पति के अच्छे कर्मों का फल पति को मिलता है, वहीं पत्नी के अच्छे कर्मों का फल पति को मिलता है. इसी विषय पर प्रेमानंद जी महाराज ने विस्तार से चर्चा की है. आइए जानते हैं कि प्रेमानंद जी महाराज ने इस बारे में क्या कहा है.

सनातन धर्म में विवाह के बंधन को दुनिया के सबसे पवित्र बंधनों में से एक माना गया है. सुख हो या दुख, पति-पत्नी एक-दूसरे की ढाल बनकर हमेशा साथ खड़े रहते हैं. कहा जाता है कि जिस दिन एक महिला और पुरुष का विवाह होता है, उसी दिन दोनों का भाग्य आपस में जुड़ जाता है और एक-दूसरे के कर्मों का प्रभाव जीवन पर पड़ता है. लेकिन क्या यह धारणा सही है? आइए जानते हैं इसपर प्रेमानंद जी महाराज के विचार.

क्या पत्नी के पुण्य का फल पति को मिलता है?

प्रेमानंद जी महाराज के पास एक प्रश्न आया कि यदि पत्नी सदाचारिणी हो, प्रभु की भक्ति करने वाली हो और अपने पति के प्रति समर्पित हो, तो क्या उसके अच्छे कर्मों और पुण्य का फल पति को प्राप्त होता है?

इस प्रश्न के उत्तर में प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि यदि पत्नी प्रभु की भक्ति करती है, अच्छे कर्म करती है और पति के प्रति समर्पित रहती है, तो उसके पुण्य का फल केवल उसी को मिलता है. पति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

क्या पति के अच्छे कर्मों का लाभ पत्नी को मिलता है?

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, यदि पति अच्छे कर्म करता है, प्रभु की भक्ति करता है, तीर्थ यात्राएं करता है और पुण्य अर्जित करता है, तो उसका फल पत्नी को अवश्य मिलता है.

उन्होंने बताया कि विवाह के समय पत्नी का हाथ पति के हाथ के ऊपर रखा जाता है, जिसे पाणिग्रहण संस्कार कहा जाता है. यह इस बात का प्रतीक है कि विवाह के बाद पत्नी पति के शुभ कर्मों और पुण्य की भागीदार बन जाती है.

गलत कर्मों का फल किसे भोगना पड़ता है?

प्रेमानंद जी महाराज ने स्पष्ट किया कि यदि पति गलत आदतों या बुरे कर्मों में लिप्त हो, तो उसका फल केवल पति को ही भोगना पड़ता है. पत्नी पर उसके बुरे कर्मों का प्रभाव नहीं पड़ता. इसी प्रकार, पत्नी के गलत कर्मों का फल भी केवल पत्नी को ही मिलता है.

  • Related Posts

    सावन में यूपी की इन 5 परंपराओं का इतिहास है बेहद दिलचस्प, कहीं नागकूप तो कहीं गूंजती है कजरी

    Sawan Traditions in Uttar Pradesh: सावन आते ही उत्तर प्रदेश की गलियां भगवान शिव की भक्ति से सराबोर हो जाती हैं. कहीं कांवड़ियों की भीड़ नजर आती है तो कहीं मंदिरों…

    Read more

    ग्रहण का गर्भस्थ बच्चे पर क्या पड़ता है असर? जानें धार्मिक आस्था, मान्यता और इससे बचने के पीछे की असली वजह

    Eclipse Pregnancy Effects: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लेकर भारतीय धार्मिक परंपराओं में कई मान्यताएं प्रचलित हैं. इनमें गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम