Ro no D15139/23

बिना लाइसेंस एवं हेलमेट ना करें वाहनों का विक्रय- एसडीएम हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु ग्राहकों को करें प्रोत्साहित- एसडीएम

एसडीएम ने समस्त वाहन विक्रय करने वाले शोरूम संचालकों की ली बैठक

जशपुरनगर  27 सितंबर 2025/ कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर में एसडीएम विश्वास राव मस्के की अध्यक्षता में शनिवार को सभी वाहन शोरूम संचालकों आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम ने कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार समस्त नए दोपहिया वाहन केवल लर्निंग लायसेंस या वैध ड्रायविंग लायसेंस धारक को ही विक्रय करने एवं प्रत्येक नए वाहन के साथ कम से कम एक आईएसआई मार्क वाले हेलमेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने दुपहिया वाहन शोरूम संचालकों को शोरूम में दुपहिया एवं चारपहिया वाहन खरीदने आने वालों के दस्तावेजों के साथ लायसेंस अवश्य चेक करने को कहा एवं जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं उन्हें आग्रह कर कम से कम लर्निंग लाइसेंस होने पर ही वाहन विक्रय करने को कहा।
एसडीएम ने शोरूम में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाने को कहा गया। सड़क दुर्घटना में वृद्धि को रोकने हेतु सभी शोरूम संचालकों ने निर्देशों का स्वागत करते हुए आम जनता को जागरूक करने हेतु प्रमुख जगहों पर जहां लोगों का आवागमन होता है उन्हें चिन्हांकित कर हेलमेट तथा सीटबेल्ट की अनिवार्यता के संबंध में कैम्प लगाने एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरूक करने की पहल की। इस बैठक में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा, यातायात प्रभारी सुनेश्वर सिंह पैंकरा, परिवहन लिपिक जशपुर, थाना प्रभारी आशीष तिवारी एवं सभी दोपहिया एवं चारपहिया शोरूम संचालक उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!