Ro no D15139/23

देश सेवा जुनून में प्रतिदिन घंटों मैदान पर पसीना बहा रहे जशपुर के युवा

नव संकल्प में अग्निवीर एवं एसएससी जीडी हेतु बच्चों को दिया जा रहा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण

जशपुरनगर 26 सितंबर 2025/ मिट्टी और पसीने से सने कपड़े, माथे से निरन्तर बहता पसीना और आंखों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून लिए सूर्य देवता के उठने से पहले उठकर मैदान में अपना दम दिखाते युवा कोई अग्निवीर तो कोई एसएससी जीडी की तैयारी में अपना सब कुछ झोंकते मैदान पर दिख जाएंगे। ये वो युवा है जो सीमा पर जाकर देश की रक्षा का सपना लिए रोज अभ्यास कर रहे हैं और इनके सपनों को साकार करने जिला प्रशासन से भी उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अग्निवीर लिखित भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों तथा नवसंकल्प में अध्यनरत एसएससी जीडी एवं आगामी अग्निशमन कर्मी भर्ती के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को निःशुल्क शारीरिक परीक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैद्य
इस संबंध में नव संकल्प के प्रशिक्षक शैलेष कौशले ने बताया कि अग्निवीर परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों ने जिला प्रशासन से शारीरिक प्रशिक्षण शुरू करने की मांग की थी, जिस पर कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षक अमित प्रजापति के द्वारा बच्चों का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। विगत सत्र में 3 बैचों के माध्यम से 150 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बच्चों को सोमवार से शुक्रवार तक अभ्यास के उपरांत शनिवार को सभी के मध्य ट्रायल भी कराया जाता है, जिससे बच्चे खुद को प्रतिभागी माहौल में ढाल सकें।
इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अग्निवीर लिखित भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों तथा नव संकल्प में अध्ययनरत एसएससी जीडी एवं आगामी अग्निशमन कर्मी भर्ती में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है द्य वर्तमान में 45 बच्चों को शारीरिक परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 15 छात्राएं भी शामिल हैं। जिसमें 11 बच्चों ने अग्निवीर की लिखित परीक्षा पास की है जिनकी परीक्षा नवम्बर में होना संभावित है शेष एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही नव संकल्प में 60 छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इनमें 20 छात्राएं भी शामिल हैं। इन्हें शारीरिक कौशल परीक्षा के साथ साथ लिखित परीक्षा हेतु भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!