
राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत एमओ-आयुष के कुल 9 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए शनिवार 22 अगस्त 2026 को श्री गुरूनानक हॉयर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव में दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा के आयोजन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा की नवीन तिथि की सूचना राजनांदगांव जिले की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी।








