Ro no D15139/23

दिल्ली में निशुल्क यूपीएससी कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 और 28 जनवरी को

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी युवा उत्थान योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली भेजे जाने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया अब अपने अगले चरण में पहुंच गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने 28 दिसंबर 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के परिणामों के आधार पर मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए नवा रायपुर आमंत्रित किया है।
विभागीय सूचना के अनुसार सत्यापन की यह पूरी प्रक्रिया नवा रायपुर अटल नगर स्थित इन्द्रावती भवन के तृतीय तल पर मीटिंग हॉल क्रमांक-04 में संपन्न होगी। विभाग ने वर्गवार तिथियां निर्धारित की हैं, जिसके तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक की जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया अगले दिन यानी 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित की गई है। सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कड़े निर्देशों का पालन करना होगा। उन्हें अपने साथ प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं और स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां अनिवार्य रूप से लानी होंगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा, तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होता है या अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करता है, तो उनकी दावेदारी पर विचार नहीं किया जाएगा और बाद में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी मेरिट सूची और कार्यक्रम का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in  पर देख सकते हैं।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम