Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 हेतु दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी

रायपुर, 1 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अंतर्गत मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर एवं कम्पाउंडर पदों की भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। अध्यक्ष, भर्ती समिति छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया भर्ती केंद्र–4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना, जिला रायपुर में आयोजित की जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अपने-अपने पद एवं रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि को प्रातः 8:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन क्रमशः 12 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगा।
समय-सारणी के अनुसार मेल नर्स पद के लिए 12 एवं 13 जनवरी 2026 को, फीमेल नर्स पद के लिए 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक, लैब टेक्नीशियन के लिए 22 जनवरी 2026 को तथा फार्मासिस्ट पद के लिए 23, 27, 28 एवं 29 जनवरी 2026 को दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। वहीं नर्सिंग असिस्टेंट एवं ड्रेसर पद के अभ्यर्थियों का सत्यापन 30 जनवरी 2026 को एवं कम्पाउंडर पद के अभ्यर्थियों का 2 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र संबंधित तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी प्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    गुरुकुल के मेधावी विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन

    कवर्धा/ जनपद के सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए सदैव ही तत्पर रहा है। विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार उचित स्थान…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति एवं धमतरी डेवलपमेंट फोरम की बैठक सम्पन्न

    निवेश एवं औद्योगिक विकास पर हुआ मंथन धमतरी की भौगोलिक स्थिति निवेश के लिए अनुकूल; कलेक्टर  मिश्रा धमतरी, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार शाम को…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट