Ro no D15139/23

कौशल विकास योजना से गुड़िया बन रही हैं आत्मनिर्भर, तो महतारी वंदन योजना ने दी आर्थिक संबल

अम्बिकापुर 26 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर गुड़िया सोनी अपने पैरों पर खड़ी होने की राह पर हैं, तो वहीं महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिल रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

कौशल विकास से मिला नया अवसर
अंबिकापुर के भगवानपुर में रहने वाली गुड़िया सोनी अपने पति सचिन सोनी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति एक निजी दुकान में कार्यरत हैं, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है। गुड़िया बताती हैं कि वे काफी समय से आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रही थीं, ताकि अपने पति की आर्थिक रूप से मदद कर सकें। इसी बीच उन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसमें विभिन्न रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इस योजना के तहत वे जन शिक्षण संस्थान से ब्यूटी पार्लर का छह महीने का प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान वे ब्यूटी पार्लर से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकें जैसे बैकस, थ्रेडिंग, फेशियल और मेकअप सीख रही हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे खुद का ब्यूटी पार्लर खोलकर अपने पति की आर्थिक सहायता करने की योजना बना रही हैं।

महतारी वंदन योजना से मिला संबल
गुड़िया सोनी बतातीं हैं कि, महतारी वंदन योजना से उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आसानी हो रही है। अब तक उन्हें इस योजना के तहत 13 किस्तें मिल चुकी हैं, जिससे उनके बच्चों की जरूरतें और अन्य घरेलू खर्च पूरे हो रहे हैं। वे बताती हैं कि इस योजना ने उनके आर्थिक तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

महिलाओं को सशक्त बना रही हैं सरकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि की दिशा देने का काम कर रही हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को न केवल स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी सुधार रही हैं। गुड़िया सोनी जैसी कई महिलाएं हैं जो इन योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने विकासखण्ड अम्बिकापुर का किया दौरा आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का निरीक्षण कर शेष कार्ड जल्द बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश सियान गुड़ी का अवलोकन कर वृद्धजनों हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने दिए निर्देश सीएमटीसी का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

      अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के साथ विकासखण्ड अम्बिकापुर का दौरा किया। उन्होंने यहां आयुष्मान कार्ड निर्माण…

    Read more

    नायकों को मिलेगा सम्मान: पद्म पुरस्कार 2027 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू

      अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/   भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की