Ro no D15139/23

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध कराने उड़नदस्ता टीम गठित

अम्बिकापुर 27 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिले में किसानों को बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक जैसी कृषि आदान सामग्रियों की गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के निजी एवं सहकारी विक्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण करेंगी और अनियमितता पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएंगी।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
इस अभियान के तहत सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा को जिला स्तरीय निरीक्षक, नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अनुविभागीय कृषि अधिकारी अम्बिकापुर श्री अम्ब्रोस टोप्पो और सीतापुर की अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता एक्का को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

निरीक्षण दल की जिम्मेदारी

बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के निरीक्षण के लिए कृषि विकास अधिकारी श्री जहांगीर आलम और श्री संतोष बेक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कृषि विकास अधिकारी श्री कृपा शंकर यादव, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री सुरेन्द्र अहिरवार एवं श्री अमित कुमार सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए वाहन चालक श्री उमेश कुमार सिंह एवं भृत्य श्री जीवन चन्द्र बड़ा को तैनात किया गया है।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष ध्यान
उड़नदस्ता टीम जिले के सभी कृषि सामग्री विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को सही दाम पर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री उपलब्ध हो। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

      “बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।” महतारी वंदन की 31वीं किस्त से आसान हुई रक्षाबंधन की तैयारियां, प्रतिभा मिश्रा ने भाइयों के साथ विष्णु भैया के…

    Read more

    ’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

    विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय