Ro no D15139/23

डोनाल्ड ट्रंप की निकल गई हेकड़ी, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को कर दिया रद्द तो हो जाएंगे बर्बाद

Donald Trump Tariff Supreme Court Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर एक के बाद एक भारी टैरिफ लगाए हैं. लेकिन अब यही फैसला उनके लिए सिरदर्द बनता नजर आ रहा है. अमेरिका को आर्थिक रूप से तबाह कर सकता है. खुद डोनाल्ड ट्रंप इस संभावित खतरे को लेकर डरे हुए हैं. तो आइये जानते हैं, टैरिफ का फैसला ट्रंप और अमेरिका के लिए मुसीबत कैसे बन सकता है.

Donald Trump Tariff Supreme Court Case: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और आने वाले दिनों में इस पर फैसला आ सकता है. यदि कोर्ट टैरिफ को अवैध ठहराकर रद्द कर देता है, तो अमेरिका को भारी आर्थिक झटका लग सकता है. अब तक जिन देशों से टैरिफ के जरिए बड़ी रकम वसूली गई है, उसे लौटाने की नौबत भी आ सकती है. इसी संभावित खतरे को लेकर ट्रंप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस आशंका का जिक्र भी किया है.

बुरी तरह फंस जाएंगे : ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुनाता है कि उनके पास व्यापक शुल्क लगाने की एकतरफा शक्ति नहीं है, तो बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाएगी, और हमारे देश के लिए उन पैसों को चुकाना लगभग असंभव हो जाएगा, जो अमेरिका ने टैरिफ से एकत्र किए हैं. अगर अदालत उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर देती है, तो हम बुरी तरह फंस जाएंगे.

पैसा वापस करना मुश्किल हो सकता है : ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी जिक्र किया कि सरकार के लिए पैसा वापस करना कितना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने शुल्क का पैसा वापस करने के बारे में कहा, यह संभव नहीं हो सकता. ट्रंप ने कहा कि लेकिन, अगर ऐसा हुआ, तो यह इतनी बड़ी रकम होगी कि यह पता लगाने में कई साल लग जाएंगे कि हम किस संख्या की बात कर रहे हैं और यहां तक ​​कि किसे, कब और कहां भुगतान करना है.

  • Related Posts

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    UP News:मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों और माहौल में हल्की-फुल्की चुटकी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. गोरखपुर के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपने…

    Read more

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    Surya Grahan 2026: आज बुधवार 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम