Ro no D15139/23

भारतीय स्टेट बैंक पर जनमानस की विश्वसनीयता कायम : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

एसबीआई मुख्य शाखा राजनांदगांव जिले का सबसे पुराना बैंक
– विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का किया शुभारंभ
राजनांदगांव 21 मई 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा राजनांदगांव शहर में वर्ष 1952 से प्रारंभ हुई है। राजनांदगांव शहर में यह सबसे पुराना बैंक होने के कारण भारतीय स्टेट बैंक ने विश्वसनीयता कायम की है। इस बैंक में 2 लाख खाताधारक है और 1 हजार करोड़ टर्नओवर, 5 शाखाएं और 7 हजार पेंशनर्स है। उन्होंने कहा कि इस बैंक के लिए पर्याप्त स्थान की जरूरत थी। अब बैंक में आने वाले बुजुर्ग और पेंशनर्स के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान एवं सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने एसबीआई बैंक का सीएसआर मद का ज्यादा हिस्सा स्पोट्र्स एक्टीविटी के लिए देने कहा। उन्होंने बताया कि दिग्विजय स्टेडियम परिसर में 1 से 2 बैंक कार्यालयों को लाने की परिकल्पना है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के लिए जैसा स्थान चाहिए था वैसा स्थान यहां मिल रहा है। यह बैंक शाखा भव्य स्वरूप में बना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिले में सुविधाओं का विस्तार किया है, चाहे दिव्यांगों के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र सीआरसी सेंटर हो या डाक संभाग की सुविधाएं हो। राजनांदगांव के लिए यह शाखा गौरव प्रदान करने वाला है। इसके लिए उन्होंने बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि बैंक में लेन-देन के लिए शहरवासी परेशानी महसूस करते थे। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा यहां शिफ्ट होने से परेशानी दूर हो जाएगी और बहुत सरल तरीके से बैंक की सेवाएं खाताधारकों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण दूरगामी सोच के साथ बनाया गया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम समिति को बैंक शाखा से प्राप्त किराए से दिग्विजय स्टेडियम का संचालन बेहतर दे पायेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेश श्यामकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम श्री राकेश सिन्हा, आरएम श्री माधव नंद, मुख्य प्रबंधक श्री वरूण शुक्ला सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और शहरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज

    *- जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई* राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    कम पानी, अधिक मुनाफा धान छोड़ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़े किसान तामेश्वर लाल साहू

    – फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार*   *- धान की जगह सब्जी की खेती से बढ़ी आय*   राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। अल्प वर्षा और जल संरक्षण की आवश्यकता…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच