Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ग्राम उमरवाही में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

– कलेक्टर ने जनसामान्य से रूबरू होकर समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए
राजनांदगांव 21 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम उमरवाही में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन्न कराया एवं गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर जनसामान्य से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को जनमानस की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में जनप्रतिनधियों एवं ग्रामीणों द्वारा विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई।
समाधान शिविर में ग्राम पंचायत आयबांधा, बडग़ांव, बननवागांव, बरबसपुर, चिखलाकसा, गिदर्री, गोडलवाही, पांगरीखुर्द, परेवाडीह, सीताकसा उ, तुर्रेगढ़, साल्हे, उमरवाही के ग्रामीणों से प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में 1759 आवेदनों का निराकरण किया। जिसमें मांगों से संबंधित 1748 तथा 11 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जाबकार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भुआर्य, श्रीमती हरिला चंद्रवंशी, श्रीमती जैमुन कंवर एवं श्रीमती भेष बाई साहू सहित जनपद पंचायत छुरिया के सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि एवं तहसीलदार कुमरदा श्रीमती अकांक्षा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान एवं महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

      राजनांदगांव 07 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर 8 मई 2026 को जिले के ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, जिला…

    Read more

    किसान  लेखूराम के लिए सुशासन तिहार साबित हुआ मददगार शिविर में आवेदन करते ही तत्काल मिली किसान किताब – अब आसानी से मिलेंगी कृषि सुविधाएं

      राजनांदगांव 07 मई 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों के लिए राहत और समाधान का माध्यम बन…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…